फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जूनियर में तपस्या व सीनियर में देविका रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। भारत विकास परिषद की महिला शाखा द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में तपस्या व सीनियर वर्ग में देविका अव्वल रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं ने पसीना बहाकर सुंदर रंगोलियां बनाई।
विज्ञापन

कस्बे के रामगंज बाजार स्थित लुक्स ब्यूटी पार्लर पर आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर तपस्या पटेल, द्वितीय स्थान पर कृतिका रेजा व तृतीय स्थान पर अयांशी गुप्ता रहीं। सीनियर वर्ग प्रथम स्थान पर देविका अवस्थी, द्वितीय स्थान पर सोनिया अख्तर व उसकी बहन साइबा अख्तर तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या आभा तिवारी, अर्चना सोनी व मधु गुप्ता शामिल रहीं।
महिला शाखा अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संचालन रश्मि मित्तल ने किया। इस दौरान सचिव अमरेंद्र दुबे, प्रहलाद कौशल, संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें