फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल ने नगर में व्याप्त बिजली संकट को लेकर प्रदेश सरकार के नगर विकास, ऊर्जा, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजा है। इसमें नए बिजलीघर की स्थापना और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की गई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने पत्र लिखकर पालिकाध्यक्ष को नगर विकास के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने बताया था कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित जालौन नगर में बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब है। लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसका मुख्य कारण नगर में उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों का अभाव और वर्तमान बिजलीघर में स्थान की कमी है। उन्होंने विभाग से स्वीकृति प्रदान करने एवं आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कराने की मांग की थी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस पत्र का उत्तर प्राप्त हुआ है और कैबिनेट मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया है कि वह इस बाबत उन्होंने विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को पत्र लिखा है और संपर्क में हैं। नगर विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें