फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टंकी और पाइप लाइन तैयार, पानी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्राम भेंड़ में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी पानी की टंकी को लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं और घरों में पाइप फिटिंग का काम भी पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक ग्रामीणों के घरों तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। यह मुद्दा बुधवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में उठाया गया। किसानों ने हर घर नल योजना को धरातल पर लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन


भाकियू तहसील कोंच की मासिक बैठक गल्ला मंडी में डॉ. केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल को सौंपा गया। बैठक में ग्राम बसोव से पिरौना मार्ग स्थित तालाब से अतिक्रमण हटाने, ग्राम पड़री में तालाब की साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने, नाले पर बने शौचालय के गड्ढे न बन पाने की समस्या, ग्राम दिरावटी सहकारी समिति के गेहूं केंद्र पर हुई खरीद का 6 आर अभी तक न मिलने, ग्राम सतोह का तालाब खोदवाने और आसपास के मकानों में भरने वाले पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग रखी गई। किसानों से 16 से 18 जून तक आयोजित होने वाले हरिद्वार शिविर में शामिल होने के लिए 15 जून को उरई स्टेशन पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल, डॉ. पीडी निरंजन, वीरेंद्र, संतोष, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें