फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल बनाकर दिखाई प्रतिभा, मिली सराहना

विज्ञापन
जीआईसी इंटर कॉलेज में विजेता छात्रों को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जीआईसी में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित बच्चों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि गांव के बच्चे भी जनपद स्तर पर आकर अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जो कि तारीफ के काबिल है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जिससे कि बच्चा अपने जीवन को परिवर्तित कर सकता है। अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा होगा।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि जनपद के कौन बनेगा नन्हा कलाम नवाचार को मध्य प्रदेश के भी 2 जनपद अपने यहां लागू कर रहे हैं जो नन्हा कलाम योजना को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ विकास चतुर्वेदी, विनय गुप्ता, अनिल गुप्ता, शैलेंद्र पांडेय, बृजेंद्र सौनाकिया रहे। स्तुति दुबे सुनाया प्रथम, चेतन कुमार औता द्वितीय, राजीव खुटैला तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल प्रतियोगिता में प्रिंस पहले, आकाश दूसरे, रविकांत तीसरे स्थान पर रहे। संचालन मोहित गुप्ता व कल्पना श्रीवास्तव ने किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य मुन्नीलाल वर्मा विजेताओं को पुरस्कृत किया। व्यंजना सिंह ने आभार जताया। इस दौरान सारिका तिवारी, पंकज सिंह, अमित गुप्ता, अरविंद, उदयकरन, महेंद्र सिंह, आफताब आलम, प्रमोद, वंदना श्रीवास्तव, अरुणा सक्सेना, मनीषा, आशीष शर्मा, उदयवीर, उदयभान, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें