फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के खुलासे के लिए परिजनों का हंगामा, समझाने पर किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुलासे के बाद ही करेंगे अंतिम संस्कार, हंगामा
विज्ञापन

- सूचना पर गांव पहुंची थाना पुलिस ने समझा बुझाकर कराया अंतिम संस्कार
फोटो-8- रामप्रसाद के परिजनों को समझाती पुलिस
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम हांसा में वृद्ध की हत्या के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने कातिल को पकड़ने की मांग पर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक पुलिस हत्या का खुलासा नहीं करती तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले की सूचना पाते ही आनन फानन में पुलिस गांव पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, दो घंटे की कड़ी मशक्कत व रिश्तेदारों की पहल के बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि बुधवार रात को बदमाशों ने हांसा निवासी रामप्रसाद (60) की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जब वह लघुशंका के लिए घर के बाहर गए थे। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर कदौरा पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था। गुरुवार रात को ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों की मांग थी, कि पहले कातिल को पकड़ा जाए. तब शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी सूचना जैसे ही थाना पुलिस को मिली तो आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया, लेकिन परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे बाद में अन्य ग्रामीणों व रिश्तेदारों के समझाने पर माने। करीब दो घंटे के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ लगे अहम सुराग
हत्या के मामले में पुलिस के पास कई अहम सुराग लगे हैं। बता दे कि गुरुवार को ही पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठा लिया था। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे है, जिससे जल्द ही घटना का खुलासा होने की उमीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें