फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर ले ली बहू की जान

Fri, 01 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
ओमान में भारतीय की हत्या
विज्ञापन
दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने नव विवाहिता की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। मृतका केपिता ने पति सहित छह ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। झांसी जनपद के ककरबई निवासी राकेश कुमार ने रामपुरा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी नर्मदा का विवाह दो साल पहले थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी प्रमोद
विज्ञापन


कुमार के साथ किया था। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च भी किया था लेकिन ससुरालीजन जेठानी प्रमिला, ननद उमा, ससुर डाल चंद आदि दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर बेटी को

प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 19 जून को ससुरालियाें ने उसकी बेटी का गला घाेंट कर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या की बात कही। जब उसे जानकारी हुई तो वह बेटी की ससुराल पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें