फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में लें वैक्सीन की जानकारी

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम रामगणेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। भारत सरकार द्वारा यूएनडीपी व उसकी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर स्वास्थ्य केंद्रों पर रखी जाने वाली वैक्सीन के बेहतर रखरखाव के लिए आनलाइन कर दिया गया है। जिले में गुरुवार को ईविन (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) की शुरुआत शहर के श्री हरि होटल में स्वास्थ्य केंद्रोें पर तैनात कोल्ड चेन हैंडलरों को प्रशिक्षण देकर की गई। इसकी शुरुआत  डीएम रामगणेश व अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी डा. सविता दुबे ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन


गुरुवार को ईविन के कार्यक्रम में डीएम रामगणेश ने कहा कि जब सभी स्वास्थ्य केंद्रों की कोल्ड चेन आनलाइन हो जाएगी तो एक क्लिक में कोल्ड चेन पर उपलब्ध वैक्सीन  की जानकारी हो जाएगी, जिससे शासन को भी वैक्सीन समय पर भेजने में मदद मिलेगी। अपर निदेशक झांसी सविता दुबे ने कहा कि ईविन से किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन की कमी नहीं होगी। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीके के वैक्सीन के बेहतर रखरखाव व उपलब्धता स्वास्थ्य केंद्रों पर शत प्रतिशत रहेगी।

सीएमओ डा. अजीत कुमार जायसवाल ने सभी कोल्ड चेन हैंडलरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कोल्ड चेन को इंटरनेट से जोड़ने की विधि बताई। साथ ही प्रतिदिन डाटा अपडेट करने की बात कही। इसकेे बाद सभी कोल्ड चेन प्वाइंट के लिए हैंडलरों को एक एक एंड्रायट मोबाइल फोन दिया गया, इसमें संबंधित कोल्ड चेन हैंडलर अपने केंद्र पर वैक्सीन की उपलब्धता व उपयोग आदि की जानकारी ईवन मोबाइल एप से माध्यम से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें