संगीत और विचारों की मिश्रित विधाओं के बीच 30 मेधावियों को प्रखर बुद्धि
एवं बौद्धिक ज्ञान पुरस्कारों से नवाजा गया। सभी होनहारों का हौसला बढ़ाकर
उनसे भविष्य में पूरी क्षमताओं के साथ सामाजिक उत्थान में भूमिका अदा करने
की अपेक्षा की गई। गांधी महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा.
दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में आयोजित समारोह में बीहड़ क्षेत्र की
युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। चौथे साल एक बार फिर से प्रखर बुद्धि
पुरस्कार लड़कियों के खाते में गया और इस
बार इस पुरस्कार को पाने का गौरव
ताहिरा बानो को मिला। ताहिरा, कपिल द्विवेदी, मीनू सेंगर, अभिषेक
द्विवेदी सहित 30 युवा प्रतिभाओं को अतिथियों ने नगद धनराशि और प्रशस्ति
पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुई
कस्बा निवासी सोनम द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया। बताते चलें कि
बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता तथा प्रखर
बुुद्धि पुरस्कार प्रतियोगिताओं का
आयोजन रविवार को एफएलजेएल शिक्षा निकेतन रामपुरा में किया गया था। इसमें इन
युवाओं विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।इससे पहले
आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि जनता दल (यू) के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश
निरंजन भैया जी ने कहा कि बीहड़ क्षेत्र में भी प्रतिभाएं हैं। उन्हें
सिर्फ मौके की तलाश है।
भाजपा सांसद भानू प्रताप वर्मा ने कहा कि
क्षेत्र मेें शिक्षा के और प्रसार की जरूरत है। कहा कि डा. दिनेश चंद्र
द्विवेदी के साहित्य के क्षेत्र में बेहद उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कालपी
कालेज की राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. सुधा गुप्ता ने डा.
द्विवेदी केे कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डा. राकेश
द्विवेदी ने कहा कि प्रतिभाओं को सदैव कर्तव्यों के
निकट रहना चाहिए।
पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद चच्चू एडवोकेट और सचिव डा. अंकुर शुक्ला,
उरई नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने भी विचार प्रस्तुत किए। इस
दौरान प्रसिद्ध गायक मिर्जा साबिर व डा. शगुफ्ता मिर्जा ने भजनों और
भावनात्मक गीतों से वातावरण को रसमय कर दिया। वरिष्ठ छात्राओं पूजा वर्मा,
नेहा, प्रिया, सुप्रिया, रोशनी, भारती ने मेधावियों का माल्यार्पण व
पुष्पार्चन कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. कुमारेंद्र सिंह
सेंगर ने किया।
इन मेधावियों को भी मिला पुरस्कार
बौद्धिक ज्ञान पुरस्कार-कपिल द्विवेदी, मीनू सेंगर, अनिमेष द्विवेदी, विवेक, जयवीर सिंह, रुपल चौहान, पारस नामदेव, स्वयंवर सिंह, गौरीसिंह, प्रिया सेंगर, पुष्पेेंद्र सिंह, गोप सिंह, साजिद अली, आसिफ खां, आकांक्षा सिंह, सत्यम तिवारी, विनय प्रताप भदौरिया, प्रद्युम्न कुमार, प्रतीक्षा सिंह, अनिकेत गुप्ता, अमरदीप सिंह, आकांक्षा भदौरिया, सुरभि गुप्ता, चंद्रेश त्रिपाठी, अंशुल शर्मा, प्राची यादव, आर्यन गुप्ता, अमन तिवारी। विशेष उपलब्धि के लिए पवन द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया।