फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ने दिखाए तेवर, पारा 47.1 पहुंचा

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाते युवक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दिन व दिन चढ़ रहे पारे के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नौतपा की शुरूआत होने से हालात और भी खराब हो गए हैं। मंगलवार को भी पारा अधिकतम 47.1 डिग्री और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिन चढ़ते ही गर्म हवाओं का चलना शुरू हो गया। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग अपने जरूरी काम सुबह ही निपटाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। दोपहर में प्रचंड गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सबसे अधिक बड़े बुजुर्गों और बच्चों की स्थिति खराब है। गर्मी से उन्हें कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। एक तो भयंकर गर्मी जिस पर दो दिनों से बिजली ने भी रुलाना शुरू कर दिया है। पहले लोग कूलर, पंखे आदि में दोपहर का वक्त बिता लेते थे।
लेकिन दो दिनों से बिजली घंटों के हिसाब से बिजली न आने से लोग परेशान हैं। कभी फॉल्ट तो कभी इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार की रात लगभग चार घंटे की अनवरत कटौती से लोग बेहाल हो गए। रात 12 बजे के बाद जब बिजली आई तब लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि सूरज के तेवर अभी और तल्ख होंगे। एक सप्ताह और लोगों को इसी तरह गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें