फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सुहाग महल पुल खुला, शहरवासियों को मिली सहूलियत

विज्ञापन
फोटो- 33 पुल पर काम करती जेसीबी।संवाद
विज्ञापन
उरई। लंबे इंतजार और विवादों के बाद आखिरकार सुहाग महल पुल चालू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को सोमवार से राहत मिलेगी क्योंकि नवरात्र के पहले दिन से ही पुल के माध्यम से आवागमन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर स्वयं डीएम राजेश कुमार पांडेय ने रविवार को पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पुल चालू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शहर के कोंच रोड और बाजार को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण अंग्रेजी शासन काल में हुआ था। जर्जर होने पर पीडब्ल्यूडी ने लगभग दो करोड़ रुपये का बजट मांगा और फरवरी में इसे ध्वस्त कर दिया। इसके बाद कई महीनों तक पुल अधूरा पड़ा रहा था।
इससे स्थानीय लोगों को 500 मीटर की दूरी के लिए तीन किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता था। अस्थायी पुल से केवल पैदल और दोपहिया वाहन ही गुजर सकते थे। पुल के निर्माण में देरी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों के चलते स्थानीय लोगों ने पिछले साल विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी की थी। इस दौरान ठेकेदार और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झगड़ा और मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

अब पुल चालू होने के बाद शहरवासियों को लंबा चक्कर काटने की परेशानी खत्म हो गई है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि यह पुल शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आगे भी इसकी देखरेख सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के खुलने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि बाजार और धार्मिक स्थलों तक पहुंच भी सुगम हो जाएगी।
नवरात्र के पहले दिन से पुल से वाहन और पैदल आवागमन शुरू होने से खासकर श्रद्धालुओं और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुल की देखरेख और सुरक्षा नियमित रूप से की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी समस्या से लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें