कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा में एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम अंडा निवासी शिक्षक जितेंद्र पटेल (30) पुत्र कैलाश का शव शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक इमरान खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया जितेंद्र कुछ माह पूर्व ही अध्यापक के पद पर नियुक्त हुआ था। उसकी तैनाती जनपद बलरामपुर के जीआईसी कालेज में हुई थी। मृतक अविवाहित था। बताया गया है कि जितेंद्र कुछ दिन पहले ही नियुक्ति स्थल से अपने घर आया हुआ था। (संवाद)