फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की सूचना पर निकला पुतला

विज्ञापन
एट में नहर के किनारे खडी पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। माइनर पुल के नीचे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस के हाथ जब प्लास्टिक का पुतला लगा तो वह भी दंग रह गई। पुतले को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। पूरे दिन इलाके में पुतले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी रहीं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर थाने में समाधान दिवस चल रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कंकन खेरा के बगल से निकला माइनर पुल के नीचे शव फंसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा की अंदर से शव लगभग 12 13 साल की उम्र वाले बच्चे के पैर दिख रहे थे। इस पर पुलिस ने गांव के कुछ गोताखोरों को बुलाकर पुल के नीचे जाकर जब शव को निकालने की कोशिश की तो उनके हाथों में प्लास्टिक का बना हुआ पुतला आया। तब तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो चुकी थी। पुलिस ने पुतले को बाहर निकालकर उसे गड्ढे में दबवा दिया। पुलिस का कहना है कि पुतले को देखकर ही शव की गलतफहमी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें