उरई। जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन डायट पिंडारी में किया गया। महिला वर्ग की परिषदीय शिक्षकों की प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापिका सुबोध सिंह को प्रथम मिला है। वह दो वर्षों से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रही थीं। इस बार हैट्रिक लगने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
कोंच के पिंडारी डायट में परिषदीय शिक्षकों की जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। हर ब्लॉक से पांच से लेकर नौ प्रतिभागी शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय अकोढ़ी दुबे में कार्यरत प्रधानाध्यापिका सुबोध सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 17 आसन कराए गए थे। तीन निर्णायकों की टीम ने अंक जोड़कर सुबोध सिंह को प्रथम स्थान मिला। पहले भी वह इस प्रतियोगिता में दो बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकीं हैं। इस बार हैट्रिक लगने से शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। बधाई देने वालों में बृजेश श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार रजक, अभिषेक पुरवार, मुहम्मद अजीज, प्रदीप कुमार सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, राजेश सक्सेना, आलोक गुप्ता, संजेश कुमार गौतम, अनुराग याज्ञिक, रीनू पाल, विवेक कुमार, अरुणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, रोहित सिंह आदि रहे।