फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परीक्षाओं को देखते हुए 17 को प्रस्तावित टूर्नामेंट स्थगित की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के मैदान में 17 दिसंबर से प्रस्तावित टूर्नामेंट को स्थगित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय में बीए एवं बीएससी की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे समय में महाविद्यालय परिसर में खेल टूर्नामेंट का आयोजन छात्रों की एकाग्रता और परीक्षा माहौल को प्रभावित कर सकता है, जिससे विद्यार्थी वर्ग को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा काल में मैदान में शोर-शराबा और भीड़-भाड़ बढ़ेगी। इससे परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की एकाग्रता भंग हो सकती है, इसलिए परीक्षा समाप्ति तक टूर्नामेंट को स्थगित किया जाए।
प्राचार्य विजय विक्रम सिंह ने परिषद के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि ज्ञापन को प्रबंध समिति के पास भेजा जाएगा। समिति द्वारा मामले पर विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुमित देव, कीर्त श्रीवास्तव, आकाश राठौर, मुकेश यादव, आर्यन, पूजा, निकिता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें