फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में सुभद्रा, रत्नम और हाईस्कूल में साक्षी टॉप पर

Sun, 15 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
इंटर टॉपर सुभद्रा (96.8 प्रतिशत)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। दुष्यंत कुमार की इन पक्तियों को चरितार्थ किया है हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़ने वाले मेधावियों ने। इन्होंने एहसास करा दिया है कि वक्त केे साथ लोगों की सोच बदली और शिक्षा के प्रति उनका रुझान में बढ़ा है। यही वजह है कि इंटर का
विज्ञापन


रिजल्ट 92.80 प्रतिशत और हाईस्कूल की रिजल्ट 88.75 प्रतिशत रहा। इंटर में तो एसआर इंटर कालेज की सुभद्रा और एमएलबी इंटर कालेज के छात्र रत्नम सिंह ने समान अंक 96.8 प्रतिशत के साथ जिला टाप किया है। वहीं हाई स्कूल में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज की साक्षी सक्सेना ने 96.33 फीसदी अंक लेकर जिले में पहला स्थान पाया है। जिला विद्यालय

निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि इंटर की परीक्षा में 25180 छात्र-छात्राएं बैठे थे। इनमें से 92.80 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 28,170 परीक्षार्थी बैठे थे और 88.75 पास हुए हैं। उरई स्थित एसआर इंटर कालेज की सुभद्रा रायकवार ने 96.8 फीसदी अंक लेकर लड़कियों के बीच जिले में पहला स्थान बनाया है। एमएलबी इंटर कालेज जालौन के छात्र
विज्ञापन


रत्नम सिंह जिसने आरएनटी इंटर कालेज में अध्ययन को भी 96.8 फीसदी अंक मिले हैं। इसी क्रम में हाईस्कूल में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज की साक्षी सक्सेना ने 96.33 फीसदी अंक लेकर जिले में अपना और स्कूल का नाम रोशन किया है। लड़कों में आरएनटी इंटर कालेज के आशीष कुमार 93.33 अंक लेकर अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें