राजकीय मेडिकल कालेज में मतदाता जागरूकता की रंगोली बनाती छात्राएं।
- फोटो : ORAI
उरई। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में चल रहे तीन दिवसीय मटर महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को मतदाता जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में जनपद में वोट प्रतिशत बढ़ाने, पुरुष- महिला अनुपात को बढ़ाने, महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरुकता संबंधी गीत, नुक्कड़ नाटक, रंगोली आदि प्रस्तुत किए। महोत्सव में आए लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट आईकॉन स्वीप रोहित विनायक चित्रकार ने संबोधन में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम कुशवाहा, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)