कोंच। कथावाचक पर पत्नी को अगवा कर ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। पति के मुताबिक साल भर पूर्व कथावाचक घर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था और इसी दौरान पत्नी से उसके संबंध हो गए और अब दोनों फरार हैं। पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मार्च 2018 में घर में भागवत कराई थी। जिसमें कथा कहने के लिए कथावाचक निवासी धुरट हाल निवासी मंडी गेट उरई को बुलाया था। उस समय से कथावाचक का उसके घर आना जाना लगा रहा। 23 नवंबर को वह मजदूरी करने गया था, माता पिता भी घर में नहीं थे और घर में उसकी पत्नी तथा चार बच्चे थे। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे उक्त कथावाचक उसकी पत्नी को बहला फुसला कर ले गया है। उसके बच्चे भी पत्नी के साथ हैं। पत्नी जाते जाते घर में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये व कुछ जेवर भी ले गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।