फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले दो किसानों पर शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
पराली जलाए गए खेत में खड़े एसडीएम अशोक कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र में अधिकारियों से लेकर लेखपाल और पुलिस गांव गांव जाकर पराली जलाने वाले खेतों को चिन्हित कर उनके किसानों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने में लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल और पुलिस की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण किया और जहां जहां पराली जलाई गई थी उसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को सौंप कर कोतवाली में मामले दर्ज कराए हैं। ग्राम कुदरा बुजुर्ग में रामअनुग्रह व रामरतन पुत्रगण भगवत सिंह पर उपजिलाधिकारी ने 2500 रुपये का पराली एवं फसलों के डंठल जलाने पर जुर्माना वसूला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई में चालान कर दिया है।
ग्राम कुदरा खुर्द का लेखपाल और पुलिस की टीम ने भ्रमण किया जिसमें पार्वती पत्नी राजकुमार, रामरूप पुत्र दीनदयाल, अशोक कुमार पुत्र हरदयाल, गुड्डीदेवी पत्नी जयप्रकाश, राजकुमार, दिनेश कुमार, गेंदारानी, ढकेली आदि के खेतों में पराली और कटी फसल में आग लगी पाई थी। जिसकी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इन सभी किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कैलिया पुलिस ने एक किसान चंद्रप्रताप पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कुदइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें