फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आंधी ने बिजली व्यवस्था की कमर तोड़ी, 150 से अधिक पोल टूटे, कई इलाकों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण जिले भर में 150 से अधिक बिजली पोल टूट गए, जबकि करीब आधा दर्जन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई तथा हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में जीआईसी के पास स्थापित 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली विभाग की टीमें देर शाम से ही मरम्मत कार्य में जुट गईं और प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए। कोंच क्षेत्र में भी आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर देखने को मिला। ग्राम पड़री के पास हरदोई गुर्जर बिजली घर को जाने वाली 33 केवीए लाइन में तेज हवा से उड़कर एक टिनशेड फंस गया, जिससे लाइन में फाल्ट आ गया। इसका असर हरदोई गुर्जर के साथ-साथ कोंच फर्स्ट बिजली घर की आपूर्ति पर भी पड़ा और नगर समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली करीब चार घंटे तक बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरदोई गुर्जर बिजली घर की अलग 33 केवीए लाइन का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उसकी आपूर्ति कोंच फर्स्ट की लाइन से जुड़ी होने के कारण वहां आने वाली हर समस्या का खामियाजा कोंच के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। गुरुवार की घटना ने एक बार फिर इस व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया।
एसडीओ टाउन ऋषभ राजपूत ने बताया कि जीआईसी के पास क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। वहीं जेई निशांत शर्मा ने बताया कि पड़री के पास लाइन में फंसे टिनशेड को हटाकर फाल्ट दूर करा दिया गया है और आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें