फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 10 घंटे देर से आई अंत्योदय एक्सप्रेस

विज्ञापन
फोटो-12-प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी देरी से आई पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस। संवाद
विज्ञापन
उरई। मुंबई और लखनऊ मंडलों में चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य का असर रेल संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। मुंबई और गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाली कई ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं। इसमें अंत्योदय एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से आई। यात्रियों को भीषण गर्मी में लंबा इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12598) लगभग 10 घंटे की देर से पहुंची। वहीं मुंबई-बनारस स्पेशल (01073) 6 घंटे 18 मिनट, उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12174) 4 घंटे 23 मिनट, पनवेल एक्सप्रेस (15066) साढ़े तीन घंटे, मुंबई-सीतापुर एक्सप्रेस (12107) दो घंटे, समर स्पेशल (04226) दो घंटे 20 मिनट तथा छपरा मेल (11124) करीब डेढ़ घंटे देरी से चली। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे अतिरिक्त लग रहे हैं। कई यात्रियों ने बताया कि वे दिन में पहुंचने के बजाय देर रात गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है तथा मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें