फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर इंचार्ज को डीएम की चेतावनी

Wed, 25 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को नलकूप के लिए कनेक्शन का समान देने में स्टोर इंचार्ज की मनमानी की  शिकायतों पर डीएम रामगणेश ने अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां मिलीं। इस पर स्टोर इंचार्ज को चेतावनी दी कि अगर किसानों को परेशान किया गया और कोई हीलाहवाली की गई तो विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने खेतों पर नलकूप के लिए विद्युत संयोजन भी करा लिया। इसके बाद भी उनके खेतों पर लाइन नहीं पहुंच सकी। बिजली का सामान लेने के लिए स्टोर के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले दिनों परेशान किसानों ने स्टोर के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को समझाया और स्टोर इंचार्ज को नियमत:

कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे और डीएम से फिर से शिकायत हुई। इस पर उन्होंने सीडीओ एसपी सिंह के साथ बुधवार को स्टोर का निरीक्षण किया तो लापरवाही की पोल खुल गई। उन्होंने पाया कि किसानों के मांग पत्र पर गेटपास के लिए एंट्री क्रमवार नहीं थी। इसके अलावा अन्य खामियां देख उन्होंने स्टोर इंचार्ज अमित खरे को कड़ी
विज्ञापन


फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर लापरवाही जारी रही तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के मांगपत्र के अनुसार सूची तैयार कराकर उसे चस्पा करें और किसानों को क्रमवार सामान का वितरण कराएं।  सामान देने में

हीलाहवाली की गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने सहायक अभियंता भंडार कक्ष का निरीक्षण किया।  इसके बाद आनलाइन फीडिंग कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 63केवी के 31 ट्रांसफार्मर नए मिले। निरीक्षण के दौरान एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें