फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कुछ वर्ष पहले एक महिला से शादी की थी। महिला की पहले से एक बेटी थी, जो मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी। आरोप है कि सोमवार की रात आरोपी ने कमरे में सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर किशोरी ने पूरी बात मां को बताई, इस पर मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें