फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखरा ने धमना को 84 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। दादा स्टेडियम धमना में चल रहे विशाल चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में जयशंकर क्रिकेट क्लब धमना और पचोखरा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पचोखरा की टीम की बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत 84 रनों से धमना की टीम को हराया।
विज्ञापन

धमना के कप्तान गोपाल सिंह ने टास जीतकर पचोखरा टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 65 रन युवराज सिंह ने बनाए। जबकि श्यामू ने 33, आशीष ने 23, शिवम ओझा ने 17 रन बनाए। गेंदबाज रामप्रताप सिंह ने तीन विकेट, अब्बू शर्मा व लवकुश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमना की टीम ने 85 रनों पर सिमट गई। इसमें गोपाल सिंह 20, अंकित सिंह 13, अब्बू सिंह ने 13 रन बनाए। पचोखरा की ओर से अतुल सिंह व विवेक सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन आफ द मैच युवराज सिंह, मैन ऑफ द सीरीज गोपाल सिंह रहे। अंपायर की भूमिका महेंद्र सिंह, नीशू सिंह व कमेंट्रेटर की भूमिका रामू सिंह, राजकुमार प्रजापति ने निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान राघवेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार जीत तो होती रहती हैं। खिलाड़ियों को शील्ड व नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संजू सिंह, नारायन सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
-------------------------
शिक्षा प्रेरकों की समस्याओं पर चर्चा
उरई। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष कालीदास की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों की मांगों की लगातार अनसुनी की जा रही है। संविदा कर्मियों को अधिकार देने वाली सरकार के पक्ष में प्रचार करने पर चर्चा की गई। इस दौरान दिलीप पांचाल, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
सेमेस्टर परीक्षाएं सात से
उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा में छूटे परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया गया है। छूटे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम की सेमेस्टर की छूटी परीक्षाएं 7 से 9 फरवरी तक होगी। जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की छूटी परीक्षाएं 7 व 8 फरवरी को होगी। (संवाद)
-------------------------
फोटो-32-स्कूल कोचिंग से लौटती छात्राएं। संवाद
बजट से आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चौथा बजट पेश किया है। इसमें कई योजनाओं के लिए धन स्वीकृत किया गया हैं। इस कारण कई लोगों को खुशी हैं। तो कई अवसरवादी बता रहे हैं। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट से आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन आधारित योजनाओं को अच्छा लाभ मिला हैं।
----------
फोटो-33-प्रीतम।
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नहीं हुई कोशिश
छात्र प्रीतम कहते है कि बजट में युवाओं को कुछ अलग उम्मीद थी। पर उन उम्मीदों पर शायद सरकार खरी नही उतर पाई हैं। सरकार अलग से युवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ करती।
--------------
फोटो-34-अंशु।
बजट से निराशा हाथ लगी
छात्र अंशु कहते है कि बेरोजगारी कैसी दूर हो इसके लिए बजट में कुछ अलग से व्यवस्था होनी की उम्मीद थी। पर बजट के पेश होने से निराशा हाथ लगी हैं। क्योंकि इसमें ऐसी कोई उम्मीद दिखाई दे रही हैं।
----------
फोटो-35-मुस्कान।
व्यवसायिक शिक्षा को मिले बढ़ावा
छात्रा मुस्कान कहती है उम्मीद लगाए थे कि बजट में व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ाने के लिए जोर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार को अलग से धन की व्यवस्था करनी चाहिए थी। लेकिन कुछ नही हुआ।
------------
फोटो-36-सादिया।
नौकरी की बात पर खरी उतरे तो सही
छात्रा सादिया का कहना है वित्तमंत्री ने कहा है कि गति शक्ति योजना के तहत युवाओं को 60 लाख नौकरियां दी जाएगी। अगर सरकार इन सभी चीजों पर खरी उतरती है तो युवाओं के लिए बजट लाभकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें