माधौगढ़। जय मां दुर्गे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहला मैच ईगुई और माधौगढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें माधौगढ़ ने ईगुई को 22 रनों से हराया।
महात्मा गांधी इंटर कालेज कुदारी मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में माधौगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। माधौगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। इसमें ओपनर बल्लेबाज कपिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 48 रन बनाए। उनके अलावा चंचल यादव ने 13, शिवम ने 11, राहुल ने 12 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ईगुई की टीम 110 रनों पर सिमट गई। इसमें विपिन ने 12, सुमित 26, धीरेंद्र ने 20 रन बनाए। कपिल ने चार विकेट लिए और उन्हें मैन आफ द मैच मिला। इसके पहले अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह तोमर ने मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर अंपायर विमल यादव, अंकित तोमर, कमेंट्री कृष्णेंद्र सिंह, अमित परिहार, प्रबल ओझा आदि रहे।