उरई (जालौन)। ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लादकर औरैया जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली में बैठे बाप-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आए और ट्राली के नीचे दबे लोगाें को बाहर निकला और सीएचसी कुठौंद में भर्ती कराया जहां तीन लोगाें की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव पंडितपुर निवासी आतमाराम (57) अपने पुत्र मुलायम सिंह (24) व गांव के ही अंकित (28) , लक्ष्मीराम (70) के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लादकर औरैया बंचने जा रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे जब ट्रैक्टर ट्राली शंकरपुर गांव के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर चालक अंकित ने ट्रैक्टर से संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर ट्राली समेत खंदक में पलट गई। उसके नीचे दबकर सभी चाराें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पिता पुत्र व ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।