फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप व गर्मी से डायरिया के मरीज बढ़े

Thu, 05 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। तेज धूप और गर्मी से डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। चौबीस घंटों के अंदर जिला अस्पताल में 50 से ज्यादा डायरिया से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस मौसम में खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। घरों में साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही तली चीजों से परहेज करना चाहिए। मई में गर्मी और बढ़ गई है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलने से लोगों का बुरा हाल है।  
विज्ञापन


अस्पताल में रमेश कुमार, सुरेश, राजकुमार, आरिफ, शाहिद, शमीम, मुन्नी के अलावा मड़ोरा निवासी मयंक 13 वर्ष, बोहदपुरा निवासी राममिलन, कुसमिलिया निवासी कोमल 14 वर्ष, राजेश 15 वर्ष व डकोर निवासी अवधेश, सिमिरिया निवासी विपिन  12वर्ष, विनय 13 वर्ष, संदीप 16 वर्ष समेत पचास से अधिक मरीज भर्ती हैं। डा. विनय अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों को स्कूल लंच में भी ज्यादा तला, भुना भोजन न दें क्योंकि इससे गर्मी से डायरिया होने की आशंका रहती है। बच्चों को अधिक से अधिक ताजा भोजन व ठंडी चीजें ही खाने-पीने को दें। बहुत छोटे बच्चों को पानी उबाल कर दें और दूध भी दो, तीन मर्तबा छान कर ही दिया जाए तो बेहतर रहेगा।  
विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ध्यान
कटे फलों और उनके जूस का सेवन कतई न करें।
तेज धूप में निकलते वक्त सिर और कान को ढक कर रखें।
धूप से लौटने के बाद फौरन नहाने और ठंडे पानी पीने से बचना चाहिए।
घरों के आसपास गंदगी एकत्र न होने दें।
बुखार व दस्त आने पर फौरन ही चिकित्सक से सलाह लें।
बासी भोजन भी न करें, पानी उबाल कर पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें