फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया फर्जी वोट बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। भाजपा नगर अध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोट बनाए जाने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। सपा नगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता फर्जी तरीके से वोट कटवाने के लिए फॉर्म सात जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत समेत धीरज सक्सेना, मनोज चौरसिया, रामचंद्र गुप्ता, सौरभ सेंगर, प्रदुम्न द्विवेदी आदि ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के नेता विभिन्न बूथों पर जा रहे हैं और बीएलओ पर फर्जी वोट बनवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। जबकि यह वोटर बंगाल और अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सपा नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता फर्जी तरीके से वोट कटवाने के लिए फॉर्म नंबर सात जमा कर रहे हैं। जो लोग नगर में रह रहे हैं। उनके वोट फर्जी तरीके से न काटे जाएं उनका प्रयास यही है। यही बात सपाइयों ने बीएलओ से कही है। बीएलओ ने भी आश्वासन दिया है जांच के बाद ही वोट काटे जाएंगे। इस बाबत उन्होंने एसडीएम को भी सूचित किया है और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग को भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें