फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने भू माफिया सिपाही को किया बर्खास्त

विज्ञापन
सिपाही सुंदरलाल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले में तैनात सिपाही को जिलाधिकारी ललितपुर ने भू माफिया घोषित किया था। तबसे वह जिले की पुलिस लाइन में तैनात था। उसे करीब छह माह पूर्व निलंबित भी कर दिया गया था। जांच में पूरी तरह से खुलासा होने पर अब एसपी ने सिपाही को 20 मार्च को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

ललितपुर जनपद के घुसियाना मोहल्ला निवासी सिपाही सुंदरलाल पुत्र महाराज सिंह जिले में सिपाही के पद छह जुलाई 2014 से तैनात था। उसने ललितपुर जनपद में कई जगहों पर जमीन की खरीद फरोख्त की थी। जिसमें कुछ सरकारी जमीनों पर कब्जे भी पाए गए थे। जिसकी काफी दिनों तक चली जांच पड़ताल के बाद आखिर में जिलाधिकारी ललितपुर ने सिपाही को भूमाफिया घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस वक्त सिपाही के खिलाफ जांच शुरू हुई थी, उसी वक्त सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। तभी से सिपाही सुंदरलाल पुलिस लाइन उरई में कार्यरत था। एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया डीएम ललितपुर ने सिपाही को भूमाफिया घोषित किया है। इस आधार पर उसे 20 मार्च को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है। एसपी का कहना है कि कानून की आड़ में किसी भी गलत काम करने वाले के खिलाफ हीलाहवाली नहीं की जाएगी। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें