फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की ‘चांदी’ पर पुलिस का ‘सोना’ भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई कोतवाली पुलिस की सजगता तो देखे जरा, बीच सड़क पर भीड़ के बीच सराफ से डेढ़ किलो चांदी लूटी गई। और पुलिस है कि हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पीड़ित सराफ ने कोतवाली से लेकर एसपी दफ्तर तक चक्कर लगाए। पर कोतवाली पुलिस की नींद नहीं टूटी। सूत्रों के अनुसार अब तक सराफ की चांदी किसी दूसरे जिले के सराफ के पास पहुंचकर गल भी गई होगी। वहीं कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीती 8 सितंबर को दिनदहाड़े मौनी मंदिर के ठीक सामने पैदल लुटेरे ने बाइक सवार इंदिरा नगर निवासी सराफ नीरज सोनी से डेढ़ किलो चांदी लूट ली थी। लुटेरा इलाके से इतना वाकिफ था कि वह पैदल ही भीड़ के बीच से भाग निकला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के पास सिवाय हाथ मलने के अलावा और अपनी खीझ मिटाने के लिए लूट को टप्पेबाजी में दर्ज करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। टप्पेबाजी दर्ज कर पुलिस भी मानो सो गई। लिहाजा घटना के तीन दिन बाद सराफ नीरज ने एसपी का दरवाजा खटखटाया तो वहां से भी दो-तीन दिनों का आश्वासन ही हाथ आया। सराफ का कहना है कि एक बार सर्विलांस की टीम ने पूछताछ जरूर की थी। तब से कोई पुलिस कर्मी झांकने तक नहीं आया है। न किसी का स्कैच बनवाया गया और न ही किसी संदिग्ध को उठाकर पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रयास जारी है, जल्द खुलास होगा।
--------------------
इन बड़ी चोरियों को भी खुलासे का इंतजार
सराफ के साथ हुई लूट के अलावा बीते माह 28 अगस्त को सुशील नगर निवासी हर्षिता त्रिपाठी के घर से लाखों की जेवर नकदी चोरी हुए, 4 जुलाई को झांसी रोड निवासी कौशल किशोर और 2 अगस्त को रामनगर की नीलम के घर से भी चोरों ने लाखों का माल उड़ाया लेकिन कोतवाली पुलिस एक बार भी पीड़ितों से मिलने तक नहीं पहुंची, फिर चोरियों के खुलासे की कौन कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें