फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरावन। गोहन थाना क्षेत्र के कस्बा सरावन निवासी सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र कुमार सोनी व उनके भाई नरेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ महिला धोखाधड़ी और धमकाने की तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने सदस्य के दरवाजे पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव चाकी निवासी महिला ने गोहन थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि एक महीने पहले उसने सोने की जंजीर एवं झुमकी एक लाख रुपये मे दो प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रखी थी। एक माह बाद जब उसने ब्याज समेत एक लाख दो हजार रुपये दिए और गिरवी रखे आभूषण मांगे तो दोनों भाई नरेन्द्र कुमार सोनी व उनके भाई देवेन्द्र कुमार सोनी गाली गलौज करने लगे और धमकी देते हुए दुकान से भगा दिया। थाना पुलिस ने चस्पा किए नोटिस में पुलिस ने दो दिन में अपना पक्ष रखने के लिए कहा अगर दो दिन में जवाब नहीं दिया तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। क्षेत्र में चर्चा है कि यह सब सियासी दबाव के लिए किया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने कभी किसी के घर इस तरह की नोटिस चस्पा नहीं कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें