फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे के भीतर 19 लाख की लूट का खुलासा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में पेट्रोल पंप लूट में पकड़े गए लुटेरे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पेट्रोल पंप मैनेजर से गुरुवार की सुबह 11 बजे हुई 19 लाख रुपये की लूट का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने मामले में सात आरोपी समेत लूटे गए रुपये भी बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि जिले की पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ एमपी पुलिस ने मिलकर घटना का खुलासा किया है। घटना का मास्टर माइंड पंप में काम करने वाला गार्ड ही था। जिसने वारदात में अपने बेटे को भी शामिल किया था।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की सुबह मध्यप्रदेश सीमा के निकट माधौगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक और सेल्समैन दिनेश से कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर करीब 19 लाख रुपये की लूट की थी। घटना के तुरंत बाद ही एमपी पुलिस ने मिहौना के पास से बदमाशों की सफेद कार बरामद की थी। इसके बाद ही जिले के साथ एमपी पुलिस भी सक्रिय हो गई। एसपी ने बताया कि गुरुवार की देर रात ही मामले के आरोपी नैतिक यादव, संजीव उर्फ संजू नामदेव, विकास, आकाश चारों निवासी गोरमी जनपद भिंड मध्यप्रदेश, राजेंद्र शर्मा उर्फ लल्ला निवासी थाना मिहौना ग्राम पलया जनपद भिंड और फिलिंग स्टेशन के गार्ड भूरे उर्फ जितेंद्र सिंह व उसके पुत्र सूरज सिंह निवासी महोई थाना माधौगढ़ जालौन को पकड़ लिया। भूरे पंप में गार्ड की नौकरी करता है और सूरज उसका बेटा है। सूरज ने अपने बाकी के साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूटे गए रुपये, कार, दो बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए ह्रैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें