फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
पैरोकारों के साथ बैठक करते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। साइबर अपराध से बचाव के लिए फोन कॉल पर अपने को बैंक मैनेजर, कर्मचारी या कॉल सेंटर का होना बताए जाने पर आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी आदि शेयर न करें। यह बात रविवार को एसपी सतीश कुमार ने अपने आवास पर बैठक करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म, ओएलएक्स, क्यूकर, फेसबुक आदि पर उपलब्ध सामान की खरीददारी करते समय कोई भी अग्रिम भुगतान न करें। सामान मिल जाने व चेक करने के बाद ही पैसे का लेनदेन करें। सामान बेचने वाले की व्यक्तिगत फोटो आई व मोबाइल नंबर जरूर ले लें। कहा कि जब आप कोई सामान बेचते हैं तो ब्लैकमेल करने वाले कहते हैं कि मैं गूगल पे पर पैसे भेजने का लिंक भेज रहा हूं इसे डाउनलोड कर लें जिससे आपके खाते में पैसे पहुंच जाएंगे। आपके ऐसा करने पर खाते से पैसा निकल जाता है। वहीं एटीएम से पैसा निकालते समय इसका प्रयोग अकेले न करें और किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और न ही किसी को अपना कार्ड दें। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर अपराध होने पर साइबर क्राइम टीम को अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
प्रभावी पैरवी कर जल्द दिलाएं सजा-एसपी
उरई। गंभीर अपराधों व पॉक्सो एक्ट के मामलों की गुणवत्ता पूर्ण एवं प्रभावी पैरवी करने को लेकर एसपी डा.सतीश कुमार ने रविवार को अपने आवास पर जिले के सभी कोर्ट मोहर्रिर व थानों के पैरोकारों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी ने कहा कि जनपद न्यायालय में चल रहे मुकदमों के गवाहों व वादी मुकदमा तथा पीड़ित को न्यायालय में उपस्थित कराकर उनका बयान कराएं जिससे शीघ्र ही अपराधी को सजा कराई जा सके। एसपी ने कहा कि गंभीर अपराधों, हत्या लूट, पॉक्सो एक्ट, नकबजनी, वाहन चोरी आदि मामलों में दोषियों को सजा दिलवाने व मामलों के निस्तारण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें