कुठौंद। बाइक से जा रहे मछली व्यापारी को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कुठौंद अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लोडर को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
कुठौंद थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी अनिल निषाद (35) पुत्र दीनानाथ निषाद रविवार सुबह बाइक से सिरसाकलार जा रहे थे। जब उनकी बाइक लहर कनार मोड़ के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिरसाकलार थाना पुलिस घायल अनिल को अपनी गाड़ी से कुठौंद सीएचसी ले आई। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया और बदहवाश परिजन व ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। वहीं सीओ सुबोध गौतम और थानाध्यक्ष कुठौंद सुधाकर मिश्रा भी सीएचसी पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह मछलियों का व्यापार करता था। इसी सिलसिले में सिरसाकलार जा रहा था।
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन सीएचसी कुठौंद में रोते बिलखते- फोटो : ORAI
कुठौंद सीएचसी में पंचनामा भर्ती पुलिस- फोटो : ORAI