फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक दिन की बीईओ बनीं सौम्या, शत प्रतिशत उपस्थित के दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो-24-छात्रा की हौसला अफजाई करतीं सीओ सिटी। स्रोत-विद्यालय
विज्ञापन
उरई। बीआरसी मड़ोरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को कस्तूरबा विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा सौम्या राठौर को एक दिन बीईओ बनाया गया। सौम्या ने रजिस्टर देखा और विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए। यह पूरा कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-5 बालिका सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले बीईओ प्रीति सिंह ने सौम्या का स्वागत किया। इसके बाद सौम्या ने कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्मिकों की पंजिका देखकर उपस्थिति जांची। साथ ही किताबों के वितरण के बारे में जानकारी ली। मिशन शक्ति के तहत सेनेटरी नैपकिन बांटने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। इसके बाद सौम्या राठौर उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय मड़ोरा पहुंचीं। जहां पर उन्होंने कक्षा चार के बच्चों की कापियां चेक कीं जिसमें अच्छा लेखन मिलने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

आंतरिक शक्ति पहचाने, किसी को कमजोर न आंके : सीओ



उरई। एसआर बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को नारी सशक्तीकरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी अर्चना सिंह ने कहा कि नारी शक्ति को अपने को पहचानने की आवश्यकता है। आज भी पूरे विश्व में हमारे देश में नारी को शक्तिस्वरूपा जगदंबा के रूप में पूजा जाता है। हमें नवरात्र के इस पावन पर्व पर मां जगत जननी से प्रेरणा लेकर अपने अंदर शक्त्ति को समाहित करते हुए किसी से कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने महिला हेल्प लाइन 1090, 112, 108, 112 आदि नंबरों के बारे में विस्तार से बच्चों को समझाया।
विज्ञापन

इस दौरान कोंच बस स्टैंड चौकी प्रभारी अभिलाष मिश्रा, प्रियंका सचान, रानी, किरन दुबे, बबली चौहान, वंदना गुर्जर, संजना, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने विचार रखे। प्रधानाचार्या मंजू गुप्ता ने आभार जताया। इस दौरान गीता पुरवार, संतोषी, करूणा गुप्ता, सुनील तिवारी, शशिकान्त चतुर्वेदी, शैलेश द्विवेदी, रेखा सिंह आदि रहे। संचालन संतोष गोस्वामी ने किया।

फोटो-24-छात्रा की हौसला अफजाई करतीं सीओ सिटी। स्रोत-विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें