फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पहले बाइक में मारी टक्कर फिर नवविवाहिता को रौंदकर निकला ट्रैक्टर

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक मसीदुन निशा की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उरई। जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे स्थित कदौरा थाना क्षेत्र बरखेरा के पास सोमवार देर शाम ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नवविवाहिता गिर पड़ी और ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकला गया। आगे जाकर खंदक में पलट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक भाग निकाला। छह महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के देवराहट थाना क्षेत्र के बरौली निवासी अख्तार (25) पत्नी मसीदुन निशा (23) के साथ सोमवार को हमीरपुर जिले के कुरारा निवासी मामा शफी मोहम्मद के यहां गए थे। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे स्थित कदौरा थाना क्षेत्र बरखेरा के पास पहुंची तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मसीदुन निशा नीचे गिर गई। इसके बाद चालक ऊपर से ट्रैक्टर निकालता हुआ खाई में पलट गया।
निशा की मौके पर ही मौत हो गई। पति उसे सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उसकी शादी 11 मार्च को हुई थी। शादी को अभी छह माह ही बीत पाए थे कि उसकी पत्नी की मौत हो गई। वह पत्नी का शव देख देखकर बिलख रहा था। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें