कैलिया थाना क्षेत्र के कमतरी गांव निवासी फूलनदेवी (52) पत्नी राम खिलावन शनिवार दोपहर अपने बेटे धीरू (30) के साथ बाइक से कुकरगांव, उरई में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जब उनकी बाइक गढ़ेरना मोड़ पर पहुंची तभी बालू से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मां बेटे बाइक सहित गड्ढे में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।