फोटो- 28 मृतक सिपाही विजय शंकर। फाइल फोटो
- फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।
मुहम्मदाबाद। बांदा जिले के मटौंध थाना में तैनात सिपाही विजय शंकर राजपूत ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। डकोर थाना क्षेत्र कुठौंदा निवासी विजय शंकर राजपूत 13 मई से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उनका शव गांव पहुंचने पर डकोर थाने के एसएसआई विश्राम सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सलामी दी।
कुठौंदा निवासी विजय शंकर राजपूत चार भाई थे। विजय उनमें तीसरे नंबर के थे। पहले भाई उमाशंकर शिक्षक है। दूसरे नंबर के भाई रामशंकर खेती करते हैं। तीसरे नंबर के विजय शंकर पुलिस में थे। चौथे रवि राजपूत भी टीचर हैं। पिता ओमकार राजपूत ने बताया कि विजय की मटौंध थाने में तैनाती थीं। 13 महीने पहले थोड़ा दर्द हुआ था। उरई मेडिकल में दिखाया, इसके बाद झांसी दिखाने के बाद राजीव गांधी हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज चलता रहा। उन्होंने बताया दो जुलाई 2024 को बेटे की शादी राठ की नीलम के साथ हुआ था। शादी के पहले तक कोई बीमारी नहीं थी। शादी के बाद अचानक दर्द हुआ और जब चेकअप कराया गया तो कैंसर बताया गया। जिनका ऑपरेशन भी हो गया था।
फोटो- 28 मृतक सिपाही विजय शंकर। फाइल फोटो- फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।