फोटो - 23 पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सांकेतिक
उरई। पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक सवार को 40 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने घटना का खुलासा किया है। एक सप्ताह पहले पकड़े गए तस्कर से युवक के पुलिस ने संबंध बताए हैं।
पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक सवार जालौन रोड स्थित आईटीआई के पास गांजा की सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से बरामद बोरी में करीब चालीस किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोहन व हाल राजेंद्र नगर निवासी दीपू राजपूत बताया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया है कि वह सस्ते में गांजा खरीदकर महंगे दामों में ग्राहकों को बेच देता था। इससे जो पैसा मिलता था उसे अपने घरेलू खर्च और शौक शान में खर्च कर देता था। इस अवस पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा एवं सीओ सिटी अर्चना सिंह मौजूद रहीं।