एट। महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि किशन कुमार यादव उनके पास आया और हालचाल पूछने लगा। उसे पता चला कि वह अकेली है, तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर लोगों को आता देख वह धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने किशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे ईंगुई खुर्द के पास स्थित मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। एट थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। (संवाद)