उरई। रेलवे स्टेशन उरई से गुजर रही पनवेल एक्सप्रेस के एसी कोच के डिब्बे में पहिये से धुआं निकलता देखकर हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकने पर यात्री कोच से उतरकर बाहर आ गए। इसके चलते ट्रेन करीब 30 मिनट उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे उरई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई तो एसी कोच बी-4 के पहिये से चिंगारी से साथ धुआं उठने लगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। उन्होंने ट्रेन के चालक और गार्ड को सूचित कर ट्रेन को रुकवाया। कैरिज एंड वैगन स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद खराबी को दूर किया। खराबी दूर होने पर 12 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।