फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित बाशिंदों ने रुकवाया इंटर लॉकिंग का निर्माण कार्य, की नारेबाजी

विज्ञापन
इंटरलॉकिंग के घटिया निर्माण को लेकर नारेबाजी करती महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में डाली जा रही इंटरलॉकिंग में मानक विहीन निर्माण का आरोप लगाते हुए बाशिंदों ने कार्य रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर हंगामा किया।
विज्ञापन

बाशिंदों का आरोप है कि न तो निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही निकासी व्यवस्था ठीक की गई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए और इंटरलॉकिंग की जांच कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इंटरलॉकिंग का कार्य करा रहा है। शनिवार को मोहल्ले के रामदास, गुडिय़ा रानी, रजनी, नीतू, शिवकुमार, कमला, मालती, अरविंद आदि लोगों ने शनिवार शाम को नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की थी। बताया कि मोहल्ले में की जा रही इंटरलॉकिंग में गुणवत्ताविहीन सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

साथ ही निर्माण कार्य में जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में नालियों का पानी घरों के अंदर घुस रहा है। लोगों ने मांग की थी कि जब तक मामले की जांच न हो तब तक निर्माण कार्य को बंद रखा जाए। ईओ ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन रविवार को ठेकेदार ने फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। बिना जांच निर्माण कार्य शुरू होते देख बाशिंदे आक्रोशित हो उठे और उन्होंने निर्माण कार्य बंद कराकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना एसडीएम जयेंद्र कुमार को दी। तब एसडीएम की अगुवाई में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह, अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया।
महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि निर्माण को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक एक भी बार जांच नहीं कराई गई। मांग की कि जब तक इंटरलॉकिंग की जांच नहीं कराई जाती तब तक निर्माण कार्य बंद रखा जाए। लोगों का आक्रोश देखते हुए एसडीएम जयेंद्र कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम जयेंद्र कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 100 मीटर इंटरलॉकिंग है, नगर पंचायत को बगैर सूचना के कार्य करवाया जा रहा था। कार्य रोकने के लिए कहा गया था, लेकिन ठेकेदार ने बिना पालिका को जानकारी दिए ही कार्य शुरू करवा दिया था। इससे लोग आक्रोशित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें