फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी प्रगति पर लगाई फटकार

विज्ञापन
कालपी में निर्माणाधीन हाईवे का निरीक्षण करते हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। बाईपास के निर्माणाधीन फोरलेन ओवरब्रिज का परियोजना निदेशक व डायरेक्टर की अगुवाई में टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से हो रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते डेढ़ वर्ष से कालपी राष्ट्रीय राजमार्ग में फोरलेन सड़क व ओवरब्रिज का कार्य कार्यदाई संस्था नेशनल कंट्रैक्शन कंपनी लिमिटेड हैदराबाद तथा मित्तल कंपनी लखनऊ करा रही है। निर्माण कार्यों की हकीकत परखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा, ओवीआईएल कंपनी हैदराबाद के डायरेक्टर वाईवी राव शीर्ष अफसरों व इंजीनियरों के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने ओवरब्रिज के दोनों ओर कार्यों को देखा।
परियोजना निदेशक ने मौके पर मौजूद एजीएम गणेशन तथा मैनेजर फरीद अंसारी को सख्त हिदायत दी कि गुणवत्तापूर्ण एवं जल्द कार्य पूरा कराया जाए। इस दौरान इंजीनियर अयोध्या प्रसाद, अमित मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, राजकिशोर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें