फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
कदौरा में घायल युवक सनी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। कस्बे से दुकान का सामान खरीद कर गांव जा रहे स्कूटी सवार भाई-बहन को पंडौरा चतेला के बीच अनियंत्रित मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी चला रही बहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख चालक ट्रक लेकर थाने में घुस गया। जिससे थाने में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे ग्राम भेड़ी डंडा थाना जलालपुर जिला हमीरपुर निवासी उजाला (18) पुत्री मुकेश प्रजापति अपने छोटे भाई सनी (16) के साथ स्कूटी से दुकान का सामान लेने आई थी और सामान ले कर अपने गांव जा रही थी, तभी चतेला व पंडौरा के बीच खदान से मौरंग भर कर आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे, जिससे युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भाई शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसा के बाद ट्रक चालक संजय पुत्र हुकुम सिंह निवासी भोगनीपुर कानपुर ट्रक को भगा कर थाने ले आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को शनि सीएचसी भेजा हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रिफ र कर दिया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर की सारी जिम्मेदारी उठाती थी उजाला
बदहवास हुई मां बोली, हे भगवान ये क्या हो गया अब घर की जिम्मेदारी कौन उठाएगा। मां सावित्री देवी बताया की उसके दो पुत्र शनि व यश है जबकि एक पुत्री उजाला थी, जो भाइयों में बड़ी थी। पति गुजरात में रह कर मजदूरी करते है जबकि पुत्री गांव में ब्यूटीपार्लर व परचून की दुकान किए है, उसकी पुत्री घर व बाहर के सारे काम करती थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत व भाई के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंडोरा से लेकर चिरैया नाले तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गई, जिससे इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पंडोरा निवासी भगवानदीन व चतेला निवासी रहमान खान ने बताया कि खदान जाने वाली सड़क सिंगल है, ट्रक चालक बहुत तेजी से वाहन चलाकर निकलते है। जिस कारण पूर्व में दर्जनों दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन शासन प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया।

घटनास्थल पर लगी भीड़- फोटो : ORAI

ट्रकों की लगी लंबी लाइन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें