फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बिजली चेकिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली, छर्रे लगने से युवक घायल

Sun, 12 Jan 2020 03:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन में बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम के साथ चल रहे सुरक्षा गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। जिसके छर्रे वहां से निकल रहे एक व्यक्ति के लग गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के एक्सईएन उमाशंकर राजपूत के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला फर्दनवीस में बिजली विभाग की टीम द्वारा सुबह लगभग 7 बजे से बिजली चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिजली विभाग की टीम वीर बहादुर के मकान के पास चेकिंग के लिए पहुंची।

जहां कुत्ता सामने आ जाने पर टीम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मी बंदूक की नाल से कुत्ते को हटाने लगे। तभी अचानक लोडेड बंदूक से फायर हो गया। जिससे वहां से निकल रहे मोहल्ला चुरखीवाल निवासी घासीराम की नाक व पैर में गोली के छर्रे लग गए। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। मौका देखते ही बिजली विभाग की टीम के लोग भाग निकले। सुरक्षा कर्मी की लापरवाही पर मोहल्ले के लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि सामने कोई व्यक्ति नही था नही तो कई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। उधर, पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें