फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के इंतजाम नहीं, सूख रहीं खरीफ की फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार(उरई)। इलाके में सिंचाई के पर्याप्त इंतजाम न होेने से खरीफ की फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। तरसौर रजबहा में पानी न आने से धान की फसल सूख रही है। बिजली कटौती से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों के मुताबिक पानी न मिलने से करीब एक सैकड़ा एकड़ में बाजरा, तिल, उड़द, ज्वार और धान की फसल सूख रही है।
विज्ञापन

इस बार जिले में सामान्य से कम बारिश होने से सूखे जैसे हालात हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ा रहा है। किसानों का कहना है कि रजबहा में पानी नहीं है। वहीं बिजली कटौती ने परेशान कर रखा है। बिजली कटौती से इलाके के नलकूप ठप पड़े हैं। अधिकारियों से रजबहा में पानी चलाने की कई बार मांग की गई। किसी ने सुध नहीं ली। इससे फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसानों का कहना है कि जल्द पानी नहीं मिला तो फसलें चौपट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें