फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बर्तन व्यापारी के यहां एसआईबी का छापा, दिनभर चली जांच

Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। झांसी से पहुंची राज्य कर विशेष जांच शाखा की टीम ने गुरुवार को नगर के एक प्रतिष्ठित बर्तन व्यापारी की दुकान एवं आवास पर छापा मारकर दिनभर जांच-पड़ताल की। इस कार्रवाई से बर्तन बाजार सहित अन्य व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर पुनीत अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि कोंच के व्यापारी के खिलाफ बिना इनवॉइस के लेन-देन की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। व्यापारी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसे लेखा पुस्तकों से मिलाया जा रहा है। यदि इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो नियमानुसार टैक्स और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने व्यापारी की दुकान के अलावा जवाहर नगर स्थित उसके दूसरे प्रतिष्ठान एवं आवास पर भी छानबीन की। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर विपिन सोनकर के नेतृत्व में राज्य कर अधिकारी स्मिता केशरवानी, अपूर्व शुक्ला, संदीप राजपूत सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। पूरे दिन चली इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन बाजार में जीएसटी की इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में भी खलबली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें