फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार्यशाला में श्याम सुंदर श्रीवास्तव कोमल सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-4-कार्यशाला में सम्मानित होते श्याम सुंदर श्रीवास्तव। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
उरई। कालपी निवासी साहित्यकार व शिक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ’कोमल’ ने एनसीईआरटी की दो दिवसीय कार्यशाला में सम्मानित किया गया। वह देश भर के 62 उन साहित्यकारों व कवियों में शामिल थे, जिन्हें यह सम्मान मिला।
विज्ञापन

यह सम्मान शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से दिल्ली में हिंदी पखवाड़ा : डिजिटल शिक्षा हिन्दी भाषा एवं साहित्य विषय पर 25 व 26 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में दिया गया। एनसीईआरटी द्वारा हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए सीआईटी के संयुक्त निदेशक प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार बेहरे, विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाल, प्रभारी रविंद्र कुमार की मौजूदगी में हुए आयोजन में कोमल को सम्मानित किया गया।
बता दें कि श्याम सुंदर श्रीवास्तव ’कोमल’ अशोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लहार में हिंदी व्याख्याता हैं। वे अपने नवाचारों, नए प्रयोगों, प्रभावी शिक्षण कौशल के कारण कवियों, लेखकों और अपने विद्यार्थियों के बीच चर्चित हैं। उन्हें कई सरकारी, गैर सरकारी, साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं, ने सम्मानित किया है। उनकी रचनाएं पाठ्यक्रमों में भी शामिल की गई हैं । उन्होंने हम भारत की शान बनेंगे, प्यारे बच्चे प्यारे गीत, आलोक शिशुगीत भाग 2 आदि उत्कृष्ट कृतियां लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें