फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रुपये मांगने पर दुकानदार की दुकान में लगाई आग

विज्ञापन
फोटो - 07 ऐदलपुर में आग से जली चाय-समोसे की दुकान। स्वयं
विज्ञापन
उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर में चाय-समोसे की दुकान से सामान लेने के बाद रुपये मांगने पर कुछ युवकों ने दुकानदार को धमकाया और उसकी दुकान में आग लगा दी। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने का आरोप लगाते हुए दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम ऐदलपुर निवासी बृजेश गुबरेले ने पुलिस को बताया कि गांव में चाय-समोसे की दुकान चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि आठ अक्तूबर को कुछ युवक दुकान पर आए और सामान लेने के बाद रुपये मांगने पर धमकाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने गोलक में रखे 1650 रुपये निकाल लिए और दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान का सामान जल गया और करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें