फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शेरगढ़ पुल बंद, अब औरैया 40 नहीं 80 किमी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। जालौन को औरैया को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बने शेरगढ़ पुल को मरम्मत के लिए मंगलवार से एक माह के लिए बंद कर दिया जाएगा। लोगों को औरैया जाने के लिए 40 किलोमीटर के बजाए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए 80 किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा। वहीं, लोगों ने मांग की है कि एकों कट को खोल दिया जाए ताकि 27 किलोमीटर की दौड़ बच जाए।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों औरैया और जालौन के जिलाधिकारियों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पुल बंद करने का निर्णय लिया था। डेढ़ साल पहले भी यमुना पुल को मरम्मत के लिए पूर्णता बंद किया गया था। उस समय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए लोगों को औरैया जाने का एक वैकल्पिक रास्ता दिया गया था।

इसके साथ कस्बे से पांच किलोमीटर दूर एकों गांव पर बने कट को भी खोल दिया गया था। उस दौरान औरैया व अन्य जिलों के लिए लोग यहीं से आवागमन करते थे।

इधर, व्यापारियों, मजदूरों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से औरैया जाने में समय, ईंधन और किराया भी अधिक लगेगा। व्यापार के लिए सामान भी मंगाते हैं तो उन्हें अधिक किराया देना पड़गा। पुल बंद होने से औरैया जाकर दिहाडी मजदूरी करने वालों हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
विज्ञापन


दरअसल, कुठौंद, नैनापुर, शंकरपुर, लोहई, टिकरी, भदेख, शनगढ़, रोमई, दौलतपुर आदि गांवों के मजदूर औरैया में निर्माण कार्य, रंगाई पुताई, कारखाने आदि में प्रतिदिन काम करने जाते हैं। पुल बंद हो जाने से अगर वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे तो उनके 300 रुपये किराये में ही खर्च हो जाएंगे।

ऐसे में लोगों ने एंकों कट को खोले जाने की मांग की है। इसके खुलने से लोगों को आने-जाने में लगने वाली 160 किलोमीटर की दूरी, काफी कम हो जाएगी। एकों कट खुलने से लोगों को 66 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी।


फोटो -21 जितेंद्र शर्मा
गल्ले का व्यापार होगा प्रभावित


कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि औरैया मंडी से गल्ले का पूरा व्यापार चलता है। किसान अनाज बेचने के बाद औरैया के रेट के रुपये मांगेंगे। पुल बंद होने से माल औरैया नहीं पहुंच पाएगा। इससे खरीद प्रभावित होगी। साथ ही किसानों को भी परेशान होना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि एकों कट को खोलकर काफी हद तक राहत मिलेगी।

फोटो -22 राजपाल निषाद
50 रुपये के जगह देने पड़ेंगे 300
मजदूर राजपाल निषाद ने बताया कि वह प्रतिदिन औरैया मजदूरी करने जाते हैं। काम के एवज में उन्हें 400 रुपये मिलते हैं। अभी तक आने-जाने में उनका किराया केवल पचास रुपये लगता है। आज से पुल के बंद हो जाने से उन्हें काम करने के लिए 300 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा। अब वह काम के लिए औरैया नहीं जा पाएंगे। अगर एकों कट खोल दें तो राहत मिलेगी।

फोटो - 23 संजय पाल
बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा असर
कस्बा निवासी संजय पाल ने बताया कि पुल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो जाएगी। छुट्टियों में पुल को बंद करना था या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। अभी तक औरैया जाने में एक घंटे का समय भी नहीं लगता है। पुल बंद होने से छह घंटे का समय लगेगा। ऐसे में बच्चे एक माह स्कूल नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


पुल बंद होने के बाद यह देना पड़ेगा किराया
वाहन टोल खर्च ईंधन खर्च मरम्मत कुल अनुमानित खर्च
बाइक 100 400 50 550
कार 200 1900 200 2300
लोडर 240 2000 200 2440
टैंपो 150 600 100 850
नोट - किराये की कार और लोडर ले जाने पर चालक के चार सौ रुपये और वाहन का अलग से करीब चार सौ रुपये देने पड़ते हैं।

वर्जन
उच्चाधिकारियों से बात हुई है। लिखित आदेश मिल गया है। सुबह पुल को बंद कर दिया जाएगा।

रिहान, टेक्निकल इंजीनियर एएम बिल्डर बरेली
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कट को नहीं खोला जा सकता है।



राजेश मोहन गुप्ता, महा प्रबंधक यूपीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें