फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पनवेल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विलंबित, यात्री परेशान

Sun, 24 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर मुंबई और गोरखपुर से आने वाली दैनिक और स्पेशल ट्रेनों के देरी से आने से यात्री परेशान रहे। भीषण गर्मी में उन्हें प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को पुणे से गोरखपुर जाने वाली दैनिक स्पेशल निर्धारित समय सुबह 6:10 बजे के स्थान पर शाम 5:20 बजे आई। पनवेल से गोरखपुर की ओर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस डाउन छह घंटा 45 मिनट, मुंबई से बनारस जाने वाली मुंबई बनारस स्पेशल अप तीन घंटा 23 मिनट, गोरखपुर से मुंबई गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस डाउन दो घंटा 33 मिनट, उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल डाउन अपने निर्धारित समय से दो घंटा चार मिनट देरी से आई। बनारस से मुंबई जाने वाली समर स्पेशल डाउन एक घंटा 56 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस डाउन दो घंटा 30 मिनट, हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस अप छह घंटा 28 मिनट, गोरखपुर की ओर से मुंबई की ओर जाने वाली समर स्पेशल डाउन दो घंटा 49 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस अप दो घंटा पांच मिनट देरी से आई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के समय का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें